फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस वसूली पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने प्राइवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली को लेकर चिंता जताई है। शनिवार को नहर कालोनी में हुई बैठक में बिजली कटौती, स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार मुद्दे पर भी नाराजगी जताई गई।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्र ने कहा कि जिले की समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले को अवगत करा दिया गया है। वे जल्द ही जिले का दौरा करेंगे। समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर संगठन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा है। युवा जिला उपाध्यक्ष शमशाद ने कहा कि शहर के कई मोहल्ले अभी तक जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


संचालन जिला महासचिव अमित शिवहरे ने किया। इस मौके पर पंकज शिवहरे, राहुल कुमार, आशाराम, श्याम बाबू, रामप्रसाद, आशिक लाल, रामविशाल, मो. अजमेरी, अखिलेश, रमाकांत तिवारी, अतुल दीक्षित, ननकू प्रसाद, देवराज पाल आदि मौजूद थे।

फोटो संख्या 4- आरपीआई की बैठक में बोलते प्रदेश अध्यक्ष।

मनमानी फीस वसूली पर जताई चिंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें