फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सात मिमी. अधिक बारिश के बाद भी नहीं मिली राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 26 Jun 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में इस साल अब तक पिछले साल की तुलना में सात मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद भी भीषण उमस व गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उमस और बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून महीने की औसतन बारिश 70 मिमी होती है। पिछले साल 2024 में जून महीने में मात्र 10 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस साल 25 जून तक 17 मिमी बारिश हो चुकी है। अब भी जून के पांच दिन बाकी हैं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन राहत की उम्मीदें अब तक पूरी नहीं हुई हैं।
जनपद में 22 जून को मानसून की दस्तक के साथ बारिश की शुरुआत जरूर हुई, लेकिन उसके बाद केवल छिटपुट बारिश देखने को मिली। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे लोगों को तेज उमस व चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस बार उमस बढ़ने का मुख्य कारण उत्तर-पूर्वी हवाएं हैं, जो वातावरण में नमी बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि 27 जून तक जिले में हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन इससे राहत मिलना मुश्किल है क्योंकि नमी और गर्म हवाओं का असर लगातार बना रहेगा। - डॉ. वसीम खान, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें