फतेहपुर में जिला कारागार में 65 और कोरोना संक्रमित निकले हैं। शुक्रवार को सामने आए 497 सैंपल की नतीजों में कुल 81 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिस तरह से एक के बाद एक कारागार के अंदर कोरोना पॉजिटिव केस निकल रहे हैं, उससे प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। अभी तक जिले में 2675 कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें से 50 की मौत हो चुकी है। 2154 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
जिला कोरोना सेल को शुक्रवार मिली रिपोर्ट में शहर के अशोक नगर से दो और सिंधी भट्ठा से एक को कोरोना निकला है। सदर तहसील क्षेत्र के साहबगंज भिटौरा, ऊंचाबेरा, संग्रामपुर, मलाका, थरियांव, बिलंदपुर व पैनाखुर्द गांव से एक-एक को कोरोना ग्रसित होने की पुष्टि हुई है।
खागा तहसील के अब्दुल्ला नगर, पट्टी शाह व अमिलिहा बाग से एक-एक को कोरोना निकला है। इसी तरह से बिंदकी के मोहल्ला मीरखपुर से दो और पैगंबरपुर से एक कोरोना मरीज मिला है।