फतेहपुर। कृषि विभाग ने 30 महिला किसानों को खेती किसानी का प्रशिक्षण दिलाने के लिए कानपुर भेजा। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान में कृषि वैज्ञानिक किसानों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर महिला किसानों को रवाना किया।
नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्रॉलाजी आत्मा योजना से प्रज्ञा ग्रामोत्थान सेवा समिति की देखरेख में किसानों को कानपुर भेजा गया है। डीएम ने कहा कि महिलाएं फसल की बुआई के लिए बीजों का संरक्षण करती हैं। खेत में निराई गुड़ाई एवं खलिहान से घर तक अनाज पहुंचाना और भंडारण का कार्य महिलाएं ही
करती हैं। इसीलिए महिलाओं को वैज्ञानिक व तकनीकी खेती की जानकारी के लिए भेजा जा रहा है। फसलों के उत्पादन से बीज किस तरह से तैयार करना है। यह महिलाओं को बताया जाएगा। दलहनी फसलों से दाल, बेसन, पापड़ तैयार कर अधिक मुनाफा किसान ले सकते हैं। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने कहा कि दलहनी फसलों के उत्पादन में रोग, कीट नियंत्रण के साथ जैविक खेती के विषय में बताया जाएगा। साथ में दलहन मशीन की इकाई का भ्रमण करने से महिला किसानों को सीख मिलेगी। इस मौके पर ललिता देवी, निधि सिंह, अनीता देवी मौजूद रहीं।
9- कानपुर प्रशिक्षण में जा रही महिला किसान
खेती का गुर सीखने महिला किसान गईं कानपुर
- डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो