फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार देगी 35 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर।
प्रदेश सरकार ने गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। शासन से आए फरमान के बाद समाज कल्याण विभाग गरीब जोड़ों को लाभ पहुंचाएगा।

गरीब बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत व शहरी क्षेत्र में नगर पालिका नगर पंचायत में अभिलेखों के साथ आवेदन विवाह की निर्धारित तिथि से 45 दिन पहले देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए कन्या के खाते में बीस हजार रुपये स्थानांतरित किए जाएंगे। हालांकि विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा के खाते में यह धनराशि 25 हजार भेजी जाएगी। विवाह संस्कार के लिए दस हजार रुपये और विधवा, परित्यकता, तलाकशुदा के लिए पांच हजार खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम आयोजन के लिए पांच हजार रुपये गठित विवाह समिति को दिए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर गरीब कन्याओं के विवाह कराए जाएंगे।

गरीब बेटियों की शादी को 35 हजार देगी सरकार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलेगा लाभ
ह्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें