फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

113 केंद्रों में 60065 बोर्ड परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेेहपुर। इस बार जिले के 113 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा होगी। डीएम अपूर्वा दुबे ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची का अनुमोदन कर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस बार 60, 065 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए 113 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की यह संख्या पिछले साल बने केंद्रों की संख्या से दो कम है। सदर तहसील क्षेत्र में 45, बिंदकी में 33 और खागा तहसील क्षेत्र में 35 परीक्षा केंद्र बने हैं। परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों में छह राजकीय, 54 सहायतित और 53 वित्तविहीन स्कूल शामिल हैं।
केंद्रों की सूची अनुमोदन के बाद बोर्ड परीक्षा की जिले स्तर से होने वाली तैयारी पूरी हो गई है। खास बात तो यह है कि अभी तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा विभाग अप्रैल में बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी में है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार 113 केंद्रों में बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें