जिले में मंगलवार को 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के
बीच टीईटी की परीक्षा हुई। दो पालियों में कुल 8630 अभ्यर्थियों ने परीक्षा
दी। वहीं 535 ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह 10 बजे शुरू हुई अपर प्राइमरी
स्तर की परीक्षा में कुल पांच हजार 643 अभ्यर्थियों को शामिल होना था,
लेकिन 344 अभ्यर्थी नहीं आए। इस तरह से इस पाली की परीक्षा में कुल पांच
हजार 299 अभ्यर्थी ही शामिल हो पाए।
निर्धारित परीक्षा केंद्रों में राजकीय
इंटर कालेज फतेहपुर, सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार, रामा अग्रहरि बालिका
इंटर कालेज देवीगंज, निरंकारी बालिका इंटर कालेज, महात्मा गांधी
महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर
कालेज राधानगर, राजकीय महिला महाविद्यालय, एएस इंटर कालेज, बाबू राधेश्याम
इंटर कालेज गोपालनगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम, सरस्वती
विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड शामिल हैं।
दोपहर 2.30 बजे प्राइमरी
स्तर की परीक्षा सिर्फ आठ केंद्रों में हुई। इस परीक्षा में सरस्वती विद्या
मंदिर इंटर कालेज रघवंशपुरम, रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज तथा
जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर राधानगर को केंद्रों की सूची से बाहर रखा गया।
शेष अन्य दस केंद्रों में तीन हजार 331 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 191
अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इस परीक्षा में कुल तीन हजार 522
अभ्यर्थियों को शामिल होना था।
डीआईओएस नंदलाल यादव ने दावा किया कि सभी
कें द्रों में पारदर्शी तरीके से नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई गई है।
कहीं भी कोई गलत सामग्री का उपयोग करते हुए कोई अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया।