फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया

Wed, 03 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव में सोमवार रात प्रधान महेश कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग क र गांव में दहशत फैला दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल प्रधान और उसके पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्रधान की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पिता भगवंत सिंह ने बताया कि उसका पुत्र महेश घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के मनोज उर्फ पूरन, उसका बेटा मंगल और रामस्वरूप आए और बेटे को गाली देकर झगड़ा करने लगे।

विरोध करने पर कुल्हाड़ी और साबड़ से बेटे पर हमला कर दिया। वह लोग बेटे की चीख सुनकर घर के बाहर दौड़े तो बेटा लहूलुहान हालत में मौके पर बेहोश पड़ा था।
विज्ञापन


उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया और तमंचे लहराकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। घर की महिलाओं ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर फरार हो गए।

आरोपी मनोज के नाम पर सरकारी तालाब का पट्टा है। उसके बेटे ने तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए मीटिंग में प्रस्ताव रखा था। इसी बात की खुन्नस में बेटे को जान से मारने की कोशिश की है।

डाक्टरों ने हालत नाजुक देखखर घायल प्रधान को इलाहाबाद रेफर किया गया है। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पकड़ा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें