फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पूर्व विधायक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर(फतेहपुर)। मुगलमार्ग हाईवे पर बसपा के पूर्व विधायक आदित्य पांडेय की कार और ट्रैक्टर की बुधवार रात करीब नौ बजे भिड़ंत हो गई। हादसे में पूर्व विधायक समेत तीन लोग घायल हुए। घायलों को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन


जहानाबाद विधानसभा के कौंह निवासी पूर्व विधायक आदित्य पांडेय किसी समारोह में शामिल होने के बाद औंग स्थित रिसार्ट(मैरिज हाल) जा रहे थे। मुगलमार्ग हाईवे पर बकेवर थाने के कंशमीरी के पास कार पहुंची थी। चालक ट्रक को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से ट्रैक्टर पहुंचा। कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया। कार दाहिनी ओर दुर्घटनाग्रस्त होने से खड़ी हो गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। कार में पूर्व

विधायक को देखकर बाहर निकाला। पूर्व विधायक, चालक और गनर को परिचित के लोगों ने दूसरी गाड़ी से बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया। चालक देवेंद्र कानपुर के ककवन थाने के उत्तरीपुरा निवासी है। गनर रामप्रताप कानपुर शिवली थाने के संपतपुर निवासी हैं। इन दोनों को डाक्टर हालत ठीक बताई है। पूर्व विधायक के सिर में चोट आई है। थानेदार संजय शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची है। घायलों को बिंदकी सीएचसी भेजा गया। पूर्व विधायक की हालत ठीक होना बताया जा रहा है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर आसपास के लिए ---------------
हादसे में पूर्व विधायक समेत तीन घायल
- जहानाबाद से कानपुर जा रहे थे
- ट्रैक्टर से कार की हुई भिड़ंत

फोटो संख्या एवं परिचय
36-पूर्व विधायक आदित्य पांडेय
37- चालक देवेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें