फतेहपुर। शहर के हर नागरिक की जुबां पर रहे मास्टर प्लान की तस्वीर अब जल्द दिखाई देगी। गुरुवार को शहर को विशेष प्लानिंग कहे तहत बसाने के लिए शासन स्तर पर नगर विकास विभाग की बैठक हुई। जिसमें शहर का नया मास्टर प्लान बनाए जाने की रूपरेखा तय की गई। शासन से जिलाधिकारी को फोन पर यह जानकारी दी भी गई।
डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध अगली बैठक चार सिंतबर को लखनऊ में होगी। जिसमें नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी और अपर उप जिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा शामिल होने पहुंचेंगे। एएसडीएम अपने साथ शहर में चले अतिक्रमण अभियान और उससे खाली हुई जगह का सारा ब्योरा भी लेकर जाएंगे। डीएम ने बताया कि नया मास्टर प्लान बनने के साथ ही शहर को बड़े पैमाने पर बजट मौिलने की भी तैयारी
है। जिससे पूरे शहर का कायाकल्प कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को पहले से ही सीवरेज सिस्टम देकर अन्य काम कराने के लिए अमृत योजना में लिया गया है। यहां जगह खाली न होने के कारण कोई भी योजना में काम कराने की गुंजाइश नहीं हुआ करती थी। अब अभियान से जगह खाली हुई है और अब नए विकास कार्ययोजनाओं को शहर की जमीन में उतारा जाएगा।
जल्द तैयार होगा नया मास्टर प्लान
- शासन में नगर विकास की बैठक में हुआ निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो