फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाला की खेती कर बढ़ा सकते आय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थरियांव(फतेहपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव में सोमवार को दो दिवसीय किसान सेमिनार का आयोजन हुआ। सब्जी और मसाला में अच्छा उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कृषि वैज्ञानिक साधना वैश्य की फलों एवं सब्जियों का परिरक्षण पुस्तक का विमोचन किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है। सब्जी और मसाला की खेती से किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व अन्य योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी एके श्रीवास्तव ने कहा कि सब्जी की खेती में टमाटर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, लौकी, करैला, खीरा, तरोई के बीज में अनुदान योजना चल रही है। मसाला में मिर्च, प्याज और फूलों की खेती में देसी गुलाब, गेंदा में किसानों को अनुदान मिलेगा। इसके लिए किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दुकान से बीज खरीदना होगा। जिला कार्यालय में बीज का बिल, खतौनी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर की फोटो कापी जमा करने के बाद अनुदान मिलेगा।

योजना प्रभारी वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना में ड्रिप और स्प्रिंकलर पाइप में लघु व सीमांत किसानों को 90 फीसदी अनुदान योजना है। वृहद किसानों के लिए 80 फीसदी अनुदान योजना चल रही है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह, डॉ. देवेंद्र स्वरूप, डॉ. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. मुकेश, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, उद्यान विभाग के कार्य प्रभारी शब्बीर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन किसानों को किया सम्मानित
फसलों की खेती में बिलंदा के सलीम उद्दीन, कंधिया के अरुण कुमार व जयसिंह को सम्मानित किया गया है। सब्जी की खेती में औंग के राम सिंह पटेल, टीकर के शिव कुमार सिंह व मोतीलाल। मसाला वर्ग में विजयीपुर के मोहम्मद रफीक, मलांव के पन्नालाल मौर्य, औंग के राम सिंह, फूलों की खेती में रमवां के आसिफ, बिलंदा के संदीप कुमार, करनपुर के शिवकुमार। औषधीय खेती में बिलंदा के सत्य प्रकाश तिवारी व जगदीश प्रसाद को सम्मानित किया गया। मौनपालन में देवेंद्र कुमार और मशरूम में बिलंदा के दिनेश कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें