फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही केंद्र में सात बार ले रहे तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के अभिभावकों ने बोर्ड परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई है। सोमवार को परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कहा कि उनकी बच्चियों की प्रत्येक प्रश्नपत्र में छह से सात बार तलाशी लेकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

अभिभावकों का कहना था कि परीक्षा केंद्र सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम में हर पाली में छह से सात बार सचल दल पहुंचता है। इससे बच्चियों में दहशत पैदा होती है। अभिभावकों ने पूछा क्या नकल रोकने के लिए अलग-अलग स्कूलों की नियमावली शासन ने तय की है। इसमें सत्तापक्ष के स्कूलों को नकल के लिए छूट दी गई है। क्या एक ही परिवार के दो से तीन सदस्यों का सचल दल में रहना उचित है और वह भी सचलदल के सदस्य किसी स्कूल के संचालक हों। ज्ञापन देने वालों में ब्रजकिशोर श्रीवास्तव, बुद्धराज, सुरेंद्र मिश्रा, शुभम त्रिपाठी, पुष्पेंद्र सिंह, गिरीशचंद्र द्विवेदी आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन



आंतरिक मूल्यांकन अपलोड न करने वाले 11 स्कूलों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आदेश के बावजूद अभी तक जिले के 11 माध्यमिक स्कूलों के आंतरिक मूल्यांकन वेबसाइट पर अपलोड नहीं हैं। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से पहले हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के शारीरिक शिक्षा एवं खेल के आंतरिक मूल्यांकन की सूचना अपलोड करने के निर्देश दिए थे। डीआओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने इस सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर 15 फरवरी तक सूचना अपलोड करने को कहा है। सूचना अपलोड न करने वाले विद्यालयों में आदर्श इंटर कालेज असवार तारापुर, जगदंबा इंटर कालेज सुल्तानगढ़, जगदंबा इंटर कालेज अमौली, जगदंबा इंटर कालेज देवमई, पतंजलि इंटर कालेज हरिहरगंज, शिवभूषण सिंह इंटर कालेज सरकंडी, जय माता दी इंटर कालेज कसेरुवा, सुनैना देवी इंटर कालेज धाता, राधारमण इंटर कालेज राधावाटिका नउवाबाग, नेहरू इंटर कालेज बिंदकी, भगवानदीन इंटर कालेज सिठर्रा शामिल हैं। सोमवार को इन सभी स्कूलों को तय तिथि तक सूचना अपलोड न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


इनसेट
36 केंद्र नहीं भेज रहे अनुपस्थिति की सूचना
बोर्ड परीक्षा के 36 परीक्षा केंद्रों से अभी तक परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति ऑनलाइन नहीं जा रही है। डीआईओएस ने बताया कि 13 फरवरी से सभी केंद्र व्यवस्थापक मोबाइल ऐप से अनुपस्थित परीक्षार्थियों की सूचना भेजेंगे। ऐसा न करने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें