फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 केंद्रों पर देंगे 73 हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। हाईस्कूल एवं इंटर के कुल 73 हजार 160 परीक्षार्थियों के लिए जिले में 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा छह फरवरी को सुबह 7.30 बजे शुरू होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी।

जिले में हाईस्कूल के कुल 41 हजार 761 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 22 हजार 333 बालक तथा 19 हजार 428 बालिकाएं हैं। इंटरमीडिएट में कुल 31 हजार 399 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 15 हजार 608 बालक तथा 15 हजार 791 बालिकाएं हैं। पहली पाली में हाईस्कूल तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने का दावा किया गया है। परीक्षा के दौरान बिजली जाने पर जनरेटर चलाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों की मनमानी रोकने के लिए बाहरी केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति है। संवेदनशील 18 परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र परीक्षा प्रभारी की तैनाती की गई है। कक्ष के बाहर केंद्रों में तलाशी के लिए आंतरिक सचल दल रहेगा। केंद्रों पर 2990 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। बेसिक के मिलाकर कुल 3961 कार्मिक बोर्ड परीक्षा में लगाए गए हैं। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीटिंग प्लान दुरुस्त कर लिया गया है। सोमवार को सभी केंद्रों के सूचना पट पर अनुक्रमांकों की सूची संख्या चस्पा कर दी जाएगी। कोई भी परीक्षा केंद्र पहुंचकर अपनी सीट देख सकता है।

गड़बड़ी पर डीएम, डीआईओएस जिम्मेदार
अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ का रविवार को संदेश जारी किया है। सीएम के पत्र में किसी भी परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी होने पर डीएम और डीआईओएस पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं जिस केंद्र में शिक्षक का बच्चा परीक्षा देगा, उसमें संबंधित शिक्षक की ड्यूटी न लगने, छात्राओं की तलाशी पुरुष शिक्षक से न कराने, परीक्षा कक्ष के भीतर तलाशी पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

छह केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों का टोटा
बोर्ड परीक्षा के छह परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की कमी विभाग के लिए परेशानी का सबब बनी है। सुदूर होने के कारण यहां कोई जाना नहीं चाह रहा है। इन केंद्रों में इंटर कालेज गौंती, इंटर कालेज सुल्तानपुर घोष, कमल इंटर कालेज अल्लीपुर, मां फूलमती इंटर कालेज गोपालपुर, लोकभारती इंटर कालेज सरकंडी, इंटर कालेज प्रेमनगर शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि इन सभी परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी बेसिक के शिक्षकों से कराई जाएगी।
विज्ञापन


बचे प्रश्नपत्र भी आ गए
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड ने रविवार को बोर्ड परीक्षा के बचे प्रश्नपत्रों को भी भेज दिया है। प्रश्नपत्रों के सील लिफाफे परीक्षा विभाग में सुरक्षित रखे गए हैं। प्रश्नपत्र केंद्रों की मांग के अनुसार भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें