फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलें : जैकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमौली। पंडित विशंभर नाथ दुबे की 48वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को पंडित विशंभर नाथ दुबे विद्या मंदिर इंटर कालेज मकरंदपुर में श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि महापुरुषों के बताए रास्ते अच्छे होते हैं। उन पर चलकर अपना भविष्य बनाएं तो अच्छा होगा। किस जाति में किस धर्म में किस परिवार में जन्म लेना है, यह हमारे बस में नहीं है। पर, अपने कर्म और विचारों के माध्यम से चरित्र का निर्माण करना अपने बस में है।

उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी सभी को ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे पिता की पहचान बने और परिवार व समाज व राष्ट्र के लिए मिसाल बनें। विद्यालय प्रबंधक हर नरायण दुबे ने बताया कि पंडितजी ने जिले के साथ इस क्षेत्र के यमुना तटवर्ती पिछड़े इलाके में शिक्षा एवं विकास की अलख जगाकर मिसाल कायम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध समिति के अध्यक्ष विमलेश त्रिवेदी ने सभी का आभार जताया। संचालन उमेश त्रिवेदी ने किया। प्रधानाचार्य ब्रजराज सिंह, अनंत राम साहू, कैलाश सचान, कैलाश शर्मा, ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार, उत्प्रेक्षा त्रिवेदी, रेणुका पांडेय, अनिल अवस्थी, श्रवण कुमार तिवारी, धर्मेंद्र वर्मा, गोविंद प्रजापति, सेवा लाल पाल भी मौजूद रहे।

फोटो- 23- अमौली में श्रद्धांजलि समारोह में बैठे बच्चे।
महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलें : जैकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें