अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर । मेले में बाइक की टक्कर से रविवार दोपहर कक्षा चार के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार की तलाश कर रही है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के भगलापुर गांव निवासी वीरेंद्र का बेटा नरेंद्र (10) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। वह गांव के गया कुमार, सोनू के साथ अमौली मेला देखने गया था। मेला परिसर के पास सड़क पार करते वक्त उसे बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सिर के बल गिरा। मौके पर अफरा तफरा मच गई। इसी दौरान बाइक सवार भाग निकला।
साथियों की सूचना पर परिजन पहुंचे। उसे अमौली सीएचसी लेकर गए। डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना से मां अनसुइया देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। छात्र दो बड़े भाइयों राजेंद्र, सुरेंद्र से छोटा था। उससे छोटी एक बहन मधु है।
मेला देखने गए छात्र की हादसे में मौत
टक्कर मारकर भाग निकला बाइक सवार