रेवाड़ी बुजुर्ग गांव में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक?
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा(फतेहपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रेवाड़ी बुजुर्ग के बड़ा शिवाला में 51 सौ दीप जलाकर दीपोत्सव हर्ष और उल्लास से मनाया। दीपों की टिमटिमाती रोशनी के बीच अखंड भारत की उभर कर प्रफुल्लित हो रही तस्वीर निहारते बनी।
यह कार्यक्रम जिला संघ चालक राम प्रकाश चौहान की मौजूदगी में हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर में 51 सौ दीप जलाकर अखंड भारत का स्वरूप पेश किया। यह वह क्षण था जब हर किसी की निगाह इस विहंगम नजारें को कैद करने को बेताब नजर आईं। आरती की धुन पर पूरा गांव झूम उठा।
एक संग इतनी बड़ी संख्या में दीयों की रोशनी होने से बड़ा शिवाला का नजारा देखने वाला था। इस मौके पर विभाग प्रचारक सर्वेश, मलवा खंड प्रचारक भास्कर प्रताप, वीरेंद्र सिंह, बऊवा सिंह, अजीत सैनी, पप्पू अग्निहोत्री, रवि मिश्रा, प्रशांत पांडेय, पीयूष दीक्षित, राजेश शुक्ला, अंकुर वर्मा, ओम वर्मा, ऋतिक शुक्ला, सोनू तिवारी भी मौजूद रहे।