जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पूर्व दशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं।
इसके लिए आधार कार्ड का प्रमाणीकरण और स्पेलिंग संबंधी त्रुटि का निराकरण कराया जाना है। इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि अपने संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के आधार प्रमाणीकरण के लिए सभी साक्ष्यों सहित प्रमाणित अभिलेख जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। जिससे आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।