फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कपड़ा कारोबारी के घर का ताला तोड़कर 50 लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो 11-घर के बाहर मौजूद कारोबारी शिवसनेही गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के छिलवहा कस्बे के चर्चित कपड़ा कारोबारी शिवसनेही गुप्ता के घर का बृहस्पतिवार देर शाम ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवरात समेत करीब 50 लाख का माल चुरा ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने रात को जांच की। पुलिस के इतनी बड़ी चोरी से होश उड़े हैं। कुछ संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

छिवलहा कस्बे के शिवसनेही गुप्ता की कपड़े की दुकान है। बड़ा बेटा मनीष नेवी में जवान है। छोटा बेटा आशीष गुप्ता पिता के काम में हाथ बंटाता है। पत्नी आंगनबाड़ी में सुपरवाइजर हैं।
शिवसनेही कपड़ा कारोबार के साथ सोने-चांदी और प्रापर्टी की भी खरीद-फरोख्त करते थे। वह परिवार के साथ बेटी की शादी का रिश्ता देखने बृहस्पतिवार को शांतिनगर स्थित मंदिर आए थे। यहां से देर शाम घर पहुंचे।
विज्ञापन

इस पर उन्हें मेन दरवाजे और सारे कमरों के ताले टूटे मिले। कमरों में गृहस्थी बिखरी पड़ी थी। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। जांच के बाद शिवसनेही गुप्ता शुक्रवार को हथगाम थाने शिकायती पत्र देने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक जमीन बेची थी। जमीन बेचकर मिले 15 लाख नकद, बेटे मनीष के 10 लाख 15 हजार नकद, सोने-चांदी के पत्नी, दोनों बहुओं, बेटी के जेवर और कुछ पुराने जेवर और दीपावली से पहले खरीदी चांदी घर में रखी थी।
करोबारी ने बताया कि जेवर समेत अन्य सामग्री की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। सारा माल चोर चुरा ले गए हैं। पुलिस और कारोबारी के बीच काफी समय तक नकदी व जेवरात कम लिखापढ़ी में कम देने की कवायद चलती रही। कई बार तहरीर बदली गई। कारोबारी ने एसपी से मिलने की बात कहकर थाने से चले गए।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कुछ संदिग्धों की धरपकड़ कर जांच की जा रही है। फिलहाल पूछताछ चल रही है। देर शाम तक एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी।

पौत्र के मुंडन कार्यक्रम की थी तैयारी
कारोबारी ने बताया कि बेटे मनीष के पुत्र का सात नवंबर को मुंडन संस्कार है। इसके लिए भी बेटा खाते से रुपये निकालकर रख गया था। पौत्र का धूमधाम से मुंडन संस्कार करने की तैयारी चल रही थी।

आयुष्मान अस्पताल का ताला तोड़कर चोरी

थरियांव पुलिस ने बृहस्पतिवार को आयुष्मान आरोग्य केंद्र में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। सीएचसी प्रभारी रामौतार ने पुलिस को बताया कि कोर्रासादात गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य अस्पताल का ताला तोड़कर रविवार को चोरी हुई थी। चोर कूलर, इनवर्टर, बैटरी, चार पंखे और बीपी मशीन चोरी कर ले गए हैं। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

फोटो 11-घर के बाहर मौजूद कारोबारी शिवसनेही गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें