फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख से बनेंगी दो सड़कें, वार्ड-5 से हटेंगे गोबर के ढेर

विज्ञापन
अपने समक्ष साफ सफाई कराते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के वार्ड पांच गढ़ीवा में सालों से बनीं समस्याएं जल्द दूर होंगी। वार्ड की दो प्रमुख सड़कों का 50 लाख रुपये से निर्माण होगा। जगह-जगह आबादी के बीच लगे गोबर के ढेर हटाए जाएंगे। नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने शुक्रवार को वार्ड का निरीक्षण किया और पशु मालिकों को गोबर के ढेर हटाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दिया। कहा कि यदि एक सप्ताह में गोबर के ढेर न हटाए गए तो पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा वार्ड की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के साथ खराब के स्थान पर नई स्ट्रीट साइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 20 सितंबर को वार्ड पांच गढ़ीवा की समस्याओं को उठाते हुए इनसे होने वाली दिक्कतों पर भी फोकस किया था। जर्जर सड़क, जगह-जगह लगे गोबर के ढेर, खराब स्ट्रीट लाइटें, जलनिकासी, गंदगी की समस्या प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने शुक्रवार को गढ़ीवा वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में नालियों के ऊपर उगी घास साफ कराई। आबादी के मध्य जगह-जगह लगे गोबर के ढेर देख नाराजगी जताई और गोबर डालने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया कि आबादी के अंदर 50 लाख की लागत से गढ़ीवा-नरायणपुर मार्ग और इसी मार्ग से सभासद के आवास को जाने वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
लोगों की शिकायत पर वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए। कहा कि हर हालत में 27 सितंबर तक वार्ड की सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करा दी जाएं। नए साल तक दोनों सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि बजट के अभाव में वह अपेक्षा के मुताबिक विकास नहीं करा पा रहे हैं। पिछड़ा हुआ शहर है, यहां पर बहुत से काम हैं, जो जनहित में कराए जाने आवश्यक हैं। वार्ड की सबसे बड़ी समस्या गंदगी है। यहां पर लगे गोबर के ढेर सप्ताह भर में हटाए जाएंगे। ऐसा न करने पर मालिक पर पांच हजार रुपये जुर्माना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें