फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांच लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना का टीका लगाने की कवायद जिले स्तर में भी तेज हो चली है। फिलहाल 29 लाख की आबादी के बीच करीब पांच लाख लोगों को यह टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ जरूरत पड़ने पर दूसरे विभागों की भी मदद ली जा सकती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जिम्मा सौंपा गया है। प्रत्येक एएनएम को रोजाना 100-100 कोरोना वैक्सीन लगाना है।
विज्ञापन

10 रेफ्रिजरेटर पर रखी जाएगी वैक्सीन
फतेहपुर। कोरोना वैक्सीन लगाने का काम जनवरी में शुरू होगा। दिसंबर के आखिर तक यह वैक्सीन उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। फिलहाल दो रेफ्रिजरेटर आ चुके हैं। हरेक रेफ्रिजरेटर पर 20 हजार डोज सुरक्षित किए जा सकते हैं। जिले स्तर पर अभी आठ ऐसे और रेफ्रिजरेटर आने बाकी हैं।
किस चरण में किसे लगेगा टीका-
पहला चरण- स्वास्थ्य कर्मी व पैरामेडिकल स्टाफ
दूसरा चरण- पुलिस कर्मी व निकाय कर्मी
तीसरा चरण- 50 साल से ऊपर के स्वास्थ्य कर्मी
चौथा चरण- 50 साल से नीचे के ऐसे लोग जो असाध्य बीमारी से ग्रसित हैं
----------
इस पर भी एक नजर-
- एक बूथ पर दो एएनएम की तैनाती रहेगी। आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पुलिस कर्मी अथवा एनसीसी या फिर होमगार्ड की तैनाती होगी।
- एक कोरोना बूथ पर एक वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम, इंट्रीरूम व एक स्थायी रूम की व्यवस्था होगी।
- तीन दिन वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जिसमें सोमवार, शुक्रवार व सोमवार का दिन मुकर्रर किया गया है।
- कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने की प्रक्रिया अंजाम देने के लिए एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन,
---------
कोट-
वैक्सीन की उपलब्धता अभी तक नहीं हुई है। आठ और रेफ्रिजरेटर का आना बाकी है। जिले स्तर पर तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। पहले चरण में करीब सात हजार कोरोना वैक्सीन की डोज दी जानी है। कुल पांच लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शासन से वैक्सीन और तिथि आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. इश्तियाक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें