फोटो-08-खागा कस्बे के रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में सलामी का प्रशिक्षण लेते कैडेट्स। संवाद
खागा। कस्बे रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को 439 एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें विशेष अतिथि के आगमन पर सलामी देने और सैन्य अनुशासन का पालन करने की जानकारी मिली।
अधिकारियों ने सलामी की प्रक्रिया, जरूरी सावधानियां और सामान्य गलतियों से बचने के तरीके बताए। कमांड अफसर बृजेश पठानिया और कर्नल योगेंद्र सिवान ने एनसीसी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, सेना के प्रति लगाव और सेवा भावना विकसित करती है। कैडेट्स की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण है। उन्हें प्रशिक्षण की बातें कैडेटों तक पहुंचानी चाहिए, ताकि वे कर्तव्य के प्रति जागरूक बनें। इस मौके पर आशीष सिंह, सुनील सिंह, दिवाकर सिंह, विक्रम सिंह और गुरुंग भी मौजूद रहे।
फोटो-08-खागा कस्बे के रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में सलामी का प्रशिक्षण लेते कैडेट्स। संवाद