फतेहपुर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले ही सरकार ने अपने विकास के आदर्श स्थापित कर दिए। लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत को बड़े पैमाने पर बजट अवमुक्त किया गया है। यह बजट आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले आवंटित किया गया है।
चौदहवें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत जनपद की कुल 840 ग्राम पंचायतों को पचास करोड़ की भारी भरकम धनराशि अवमुक्त की गई है। धनराशि अवमुक्त करने में इतनी तेजी बरती गई है कि फटाफट सारा पैसा ग्राम पंचायतों के खातों में भेज भी दिया गया। चुनावी समर में आचार संहिता लागू होने से पहले ही पैसा अवमुक्त
कर सरकार ने अपने नंबर बढ़ाने की कोशिश की है। सिर्फ इतना ही नहीं इस बार चौदहवें वित्त की किस्त में बीस प्रतिशत रकम का इजाफा भी कर दिया गया है। दरअसल चौहदवें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों को 50 करोड़ 21 लाख 10 हजार रुपये का बजट दिया जाना था। पर, इसमें बढ़ोतरी कर ग्राम पंचायतों के खातो में 50 करोड़ 26 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
इस तरह से ब्लाकवार ग्राम पंचायतों को भेजा गया है पैसा
..........................................................................
विकास खंड अवमुक्त की गई धनराशि(रुपये में)
............................................................................
विजयीपुर 41217389
ऐरायां 38850379
भिटौरा 44939075
अमौली 32785299
असोथर 35421834
देवमई 28773829
धाता 40461656
हसवा 44346103
हथगाम 40638035
खजुहा 37831786
मलवां 46991808
तेलियानी 32604250
बहुआ 37759123
..............................................
कुल धनराशि 502620566
..............................................