फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का मैनहोल खुला, नहीं हो रही सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर के रामनगर मोहल्ले में सड़क के बीचोबीच नाले का मैनहोल खुला हुआ है। कई बार कहने के बाद भी विभाग के लोग इसे लगाने या कोई सुरक्षा उपाय करने का ध्यान नहीं दे रहे हैं। अंधेरा होते ही दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


मोहल्ले की मुख्य सड़क पर राजाराम वैद्य के घर के पास सड़क के मध्य नाले का होल महीनों से खुला है। सिल्ट निकालने व सफाई के लिए यह होल बनाया गया था। कुछ दिनों तक तो होल में ढक्कन लगा रहा। उसके बाद ढक्कन किसी ने चुरा लिया। मोहल्ले के गजेंद्र सिंह, अजय कुमार, रामभवन और रामकुमार ने बताया कि रात को लोग इसकी वजह से चुटहिल भी हो जाते हैं। नगर पंचायत में इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ईओ लालचंद्र का कहना है कि अभी तक किसी ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। जल्द ही ढक्कन बनवाकर होल को ढंक दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें