फतेहपुर। रूस में नौकरी की जगह युवक को टूरिस्ट वीजा देकर जालसाज ने 3.90 लाख रुपये हड़प लिए। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने जालसाज के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा खूंटा गांव निवासी कुलदीप ने पुलिस को बताया वे बेरोजगार हैं। रोजगार के चलते कुछ लोगों से बातचीत के दौरान एक माह पहले बिंदकी कोतवाली के मंडराव जिगनी निवासी इब्राहिम से मुलाकात हुई। उसने कई लड़कों को विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही।
उसे भी रूस में नौकरी दिलाने की बात कही। रूस का वीजा, फ्लाइट समेत सारा खर्च 3.90 लाख रुपये बताया। उसने पूर रुपये दिए। इसके बाद उसे रूस का टूरिस्ट वीजा देकर लखनऊ से 26 नवंबर को मुंबई भेज दिया।
मुंबई एयरपोर्ट पर अफसरों ने दस्तावेज चेक किए। इस पर पता उसे पता चला कि उसका वीजा टूरिस्ट का है। उसने इब्राहिम से संपर्क किया और रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने रुपये लौटाने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।