फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चित्रकूट मेले के लिए 35 विशेष बसें, दीपावली पर दिल्ली रूट पर भी अतिरिक्त सेवा

विज्ञापन
फोटो-30-ज्वालागंज स्थित रोडवेज बस स्टॉप। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। चित्रकूट मेले और दीपावली को ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 अक्तूबर से शुरू हो रहे मेले के दौरान शहर के ज्वालागंज बस स्टॉप से चित्रकूट मार्ग पर 35 विशेष बसें नियमित रूप से संचालित होंगी। वर्तमान में इस रूट पर दो बसें चल रही हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, दिल्ली रूट पर भी त्योहार को ध्यान में रखते हुए पांच विशेष बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल जिले से कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, देवरिया, हमीरपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए कुल 143 बसों का संचालन हो रहा है।
बीते वर्ष मेले में लगभग 18 हजार यात्रियों ने सफर किया था। इस बार 20 हजार से अधिक यात्रियों के पहुंचने का अनुमान है। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के समयबद्ध संचालन, रखरखाव और 24 घंटे वर्कशॉप व बस स्टॉप पर कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

साथ ही चित्रकूट में भी एक सहायता केंद्र स्थापित किया जाएगा। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि यह सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई हैं।

फोटो-30-ज्वालागंज स्थित रोडवेज बस स्टॉप। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें