फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभावि ने 35 मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
पटेल इंटर कालेज लिल्स बगिया में मेधावियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते डीआईओएस मह? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 35 मेधावियों को सम्मानित किया। गुरुवार को पटेल इंटर कालेज लोधीनगर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने मेधावियों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन जो अपने स्थापना काल से ही छात्र हित और राष्ट्रहित में काम करता आ रहा है। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को नए नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। हमको शिक्षा के साथ अपने देश के लिए भी कुछ करना चाहिए। प्रदेश मंत्री तरुण बाजपेई ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के माध्यम से राष्ट्र के पुनर्निर्माण को ध्येय मानकर सक्रिय है।
नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा व नए भारत के निर्माण को गति मिलेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपने लक्ष्य को ध्येय मानकर आगे बढ़ें। पटेल इंटर कालेज प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया। संचालन यशयस्वी दीक्षित ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रो. रिंकू मौर्या, नगर मंत्री गौरव शुक्ला, प्रांत कार्यकारणी सदस्य शिवम गुप्ता, अंकित जायसवाल, राजन अवस्थी, जिला कार्यालय मंत्री अभिषेक, आदित्य दीक्षित, सूर्या पाठक, आयुष, विनायक, अभिनव शुक्ला, दीपक सोनी, शुशुमिता कश्यप, शुभम पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें