भिटौरा के ओम घाट में आरती करते भक्त
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिंपल के नेतृत्व में अधिक मास पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मां गंगे की आरती की गई। गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे भक्तगणों ने पहले घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
समिति के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने कहा कि मां गंगे को अविरल और निर्मल रखना हम सबका दायित्व है। तभी मां गंगे को हम लोग स्वच्छ रख सकेंगे। इस मौके मानव सेवा परिवार के अध्यक्ष राधेश्याम हयारण, महामंत्री विनोद गुप्ता, आशीष अग्रहरि, अनिल मिश्रा, आचार्य अखिलेश तिवारी, अनुज गुप्ता मौजूद रहे।