फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गेहूं खरीद के लिए बने 34 क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए बने 34 क्रय केंद्र
विज्ञापन

- एक अप्रैल से शुरू होगी खरीद, समर्थन मूल्य 2125 रुपये घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। किसानों का गेहूं खरीदने के लिए अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले में तीन संस्थाओं ने गेहूं खरीदने के लिए प्रस्ताव दिए हैं, जिनके 34 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी, जिसमें 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जाएगी। किसानों को आलू बिक्री करने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।
गेहूं के समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के दौरान मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा, जिसको भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करना होगा। गेहूं बिक्री के बाद किसानों के बैंक खाता में ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। समर्थन मूल्य का लाभ लेने के लिए किसान अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन

खतौनी में खाता संख्या पंजीयन में दर्ज कर कुल रकबे और बोए गए गेहूं के रकबे को अंकित करें। संयुक्त भूमि की दशा में अपनी हिस्सेदारी की सही घोषणा पंजीकरण में करें। बिक्री के समय क्रय केंद्र पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण और आधार नंबर फीड कराना जरूरी होगा। खरीफ विपणन में धान के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण संशोधित कराकर फिर से लॉक कराना होगा।
............................
इन संस्थाओं के बने हैं क्रय केंद्र
हाटशाखा- 18
पीसीएफ- 15
भारतीय खाद्य निगम 01
दो संस्थाओं ने 11 क्रय केंद्र के और दिए प्रस्ताव
गेहूं खरीद करने के लिए पीसीएफ और यूपीएसएस संस्था ने 11 क्रय केंद्र खोलने के प्रस्ताव दिए हैं। इसमें पीसीएफ के आठ और यूपीएसएस के तीन क्रय केंद्र हैं। इन आठ क्रय केंद्रों की और मंजूरी मिलती है, तो पीसीएफ के 23 क्रय केंद्र हो जाएंगे। वहीं, यूपीएसएस के तीन क्रय केंद्र हो जाएंगे।

खरीद संस्थाओं के इन क्रय केंद्रों के स्थान
1- विपणन शाखा:- फतेहपुर मंडी समिति प्रथम, द्वितीय, बहुआ, हुसैनगंज, थरियांव, असोथर उपमंडी प्रथम व द्वितीय, खागा मंडी प्रथम व द्वितीय, हथगाम, किशनपुर उपमंडी प्रथम व द्वितीय, धाता, बिंदकी मंडी प्रथम व द्वितीय, मलवां, अमौली, जहानाबाद मंडी में क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
2- पीसीएफ:- साधन सहकारी समिति देवरी लक्ष्मनपुर, मेवली, किसान सेवा सहकारी संघ गाजीपुर, सहकारी समिति गाजीपुर, सहकारी समिति बरारी, जमरावां, हुसैनगंज, अंदौली, सीतापुर, सातों जोगा, कोर्रा कनक, महरहा, पधारा, मथुरापुर सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

3- भारतीय खाद्य निगम:- जहानाबाद मंडी
गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। 34 क्रय केंद्रों का चयन हो चुका है। 11 क्रय केंद्र अभी प्रस्तावित हैं। शासन से अनुमति मिलते ही प्रस्तावित क्रय केंद्र भी खोल दिए जाएंगे। गेहूं बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण करा लें।
- संजय कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें