फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार ग्राम पंचायतों में विकास का पैसा हजम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचायत सचिव, प्रधान व तकनीकी सहायकों से होगी वसूली, नोटिस भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा।ऐरायां ब्लाक क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों के ऑडिट के दौरान सरकारी धन के दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। चार पंचायत सचिव, प्रधान और तकनीकी सहायकों से रकम वापस लेने के लिए नोटिस दिया गया है।
ब्लॉक क्षेत्र के मंडवा, कर्मेपुर, अल्लीपुर, भादर ग्राम पंचायतों का वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2021-22 के विकास कार्यों का जांच (ऑडिट) की गई । इसमें सरकारी धनराशि का बंदरबाट करने का मामला सामने आया। बीडीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंडवा ग्राम पंचायत में 6904 , कर्मेपुर में 32,300 , अल्लीपुर में 1,50,721 , भादर ग्राम पंचायत में 18,700 रुपयों की अनियमितता पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडवा के सचिव अंकित सिंह, तकनीकी सहायक संजय सिंह, प्रधान रामचंद्र मौर्य हैं। इसी तरह कर्मेपुर के सचिव अपर्ण जायसवाल, तकनीकी सहायक संजय सिंह व प्रधान सुमन देवी हैं। अल्लीपुर के सचिव प्रशांत मौर्या, तकनीकी सहायक अंकित कुमार गुप्ता व प्रधान बिंदी देवी हैं। भादर गांव के सचिव सुशील कुमार सिंह, तकनीकी सहायक अंकित कुमार गुप्ता व प्रधान राकेश हैं। इन सभी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें