फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंदी समेत 34 कोरोना पॉजिटिव निकले, लगातार बढ़ रहे मामले

विज्ञापन
A scientist placing a slide under a microscope - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कोरोना का कहार दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। 360 सैंपल की आई जांच में 34 कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिनमें दो बंदी भी शामिल हैं। एक बार फिर शहर से सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ कोरोनावायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे जांच बढ़ती जा रही है वैसे वैसे संक्रमण के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को नागपुर कॉलोनी का एक व्यक्ति और 2 महिलाएं संक्रमित निकले। लोधी गंज सुल्तान नगर का एक व्यक्ति, गडरिया पुरवा की एक महिला, पीरनपुर की एक महिला, पुलिस लाइन के दो व्यक्ति, राधा नगर सरस्वती विद्या मंदिर के पास से तीन व्यक्ति, रेल बाजार से एक महिला,मसवानी से एक व्यक्ति और मुराइन टोला से एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है।
बहुआ कस्बे के सर्वोदय नगर की एक महिला, औंग थाने की एक महिला,बिंदकी के घियाही बाजार की दो महिला और एक पुरुष, पक्षी हाता की एक महिला, बिंदकी नगर के हजरत पुर मोहल्ले की दो महिलाएं और एक पुरुष, अमीना गांव का एक व्यक्ति, खागा तहसील के रामनगर का एक व्यक्ति, बिंदकी तहसील के टिकरी गांव का एक व्यक्ति,थरियाव का एक व्यक्ति, मिल्की गांव का एक व्यक्ति, ललौली गांव की एक महिला और जिला कारागार के दो बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि 34 नए मामले पाए गए हैं। संक्रमण के मामले सामने आने के बाद ही प्रभावित बस्तियों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। जनता को चाहिए कि संक्रमण के तेजी से फैलते शिकंजे से बचने के लिए पूरी तरह से चौकन्ना रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें