फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश में 33 हजार लाइन ब्रेकडाउन, 15 घंटे बिजली बाधित

Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
बिजली की लाइन में गिरा पेड़ हटाते बिजली कर्मचारी। - फोटो : बिजली की लाइन में गिरा पेड़ हटाते बिजली कर्मचारी।
विज्ञापन
बहुआ। तेज बारिश से दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे बाधित रही। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर शुक्रवार की दोपहर 12 बिजली बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

गुरुवार रात नौ बजे तेज बारिश से दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ और दतौली उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 हजार लाइन में ठिठौरा गांव के पास पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इसके साथ ही चक हैबतपुर के पास इंसुलेटर ब्लास्ट होने से 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे दोनों उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
शुक्रवार सुबह बिजली कर्मचारियों ने दोनों फाल्ट पता लगाया। इसके बाद पेड़ की टूटी डाल हटाई और खराब इंसुलेटर बदला। 15 घंटे बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल किया।
विज्ञापन

15 घंटे बिजली न आने से बहुआ फीडर, ललौली फीडर, पथरी फीडर, मुत्तौर फीडर, हरियापुर फीडर, पखरौली फीडर, शाह फीडर, थवई फीडर और उपकेंद्र दतौली के जीवकरा फीडर, उमरपुर भोदर, साउंड फीडर और दतौली फीडर के करीब 200 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से रात भर लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर बहुआ कस्बे में दो जगह पेड़ की डाल गिरने से गांधी नगर चौराहा मोहल्ले की बिजली आपूर्ति अभी तक बाधित है। ग्रामीणों सुरेंद्र यादव, अमित कुमार, राजेश कुमार, वासिल, अशोक, इदरीश, संतोष कुमार, राहुल पासवान ने बताया कि उपकेंद्र बहुआ के बिजली आपरेटर के अलावा रात में कोई भी जिम्मेदार नहीं रुकता है।
रात में कोई फाल्ट होती है तो बिजली कर्मचारी सुबह होने का इंतजार करते हैं। जेई कमल कुमार ने बताया कि तेज बारिश की वजह से 33 हजार लाइन ब्रेकडाउन हो गया था। इसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें