फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर केबिन के पास किसी ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह लोगों ने शव को पड़ा देख इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब तीस साल है। मृतक के पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सकती। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें