फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर गिरने से दंपति दबे, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव में सोमवार भोर कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। अंदर सो रहे वृद्ध दंपति मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, तब तक वृद्ध की सांसें थम चुकी थीं। घायल पत्नी को गाजीपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गम्हरी गांव निवासी सुखदेव(70) के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गंगा प्रसाद और छोटा बेटा रामू अलग घर में रहते हैं। कच्चे पुराने मकान में वृद्ध और उनकी पत्नी ननकी देवी (65) रहते थे। रात में वृद्ध दंपति कच्चे मकान में सो रहे थे। दीवारों में सीलन के कारण सोमवार की भोर लगभग चार बजे मकान भरभराकर ढह गया। मलबे में वृद्ध दंपति

दब गए। मकान गिरने की आवाज से पड़ोसियों की नींद खुल गई। सभी मदद के लिए दौड़ पड़े। शोर मचाकर गांव के अन्य लोगों को भी जुटा लिया गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकला। सुखदेव की जान नहीं बची। वृद्ध के बड़े बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्ध के बड़े बेटे की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वृद्धा के हाथ में फैक्चर है। उनका इलाज कस्बे के एक नर्सिंग होम में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर गिरने से दंपति दबे, वृद्ध की मौत
- गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्हरी गांव में हादसा
- पत्नी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें