फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति व दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। ससुराल से पत्नी को राखी बंधवाने के बाद बाइक से लौट रहे दंपति को एक लोडर ने टक्कर मार दी। पति की हालत गंभीर है। पत्नी व दो मासूम बच्चे भी घायल हुए हैं। हेलमेट न होने से सिर में भी चोट लगी है।
विज्ञापन

कल्याणपुर क्षेत्र के बड़ौरी गांव निवासी मनोज कुमार(28) की ससुराल गाजीपुर थाना क्षेत्र के धनसेनपुर गांव में है। वह अपनी पत्नी शांति देवी(25) तथा तीन वर्ष की पुत्री तनु देवी तथा एक वर्ष के पुत्र मनु के साथ अपनी ससुराल रक्षाबंधन मनाने गए थे। लौटते समय बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर मोड़ पर हादसा हुआ। आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पति की हालत चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बाइक सवार दंपति व दो बच्चे घायल
- लोडर से हुई टक्कर, पति गंभीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें