फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के ऊपर सीढ़ी का छज्जा ढहा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। छज्जा ढहने से शनिवार को मलबे में दबकर कक्षा पांच के एक छात्र की मौत हो गई। परिवार में त्योहार की खुशियां काफूर हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के बरौंहा ज्ञान सिंह का बेटा सत्यम (12) कक्षा पांच मेें बाल वाटिका चकसकरन का छात्र था। किसी काम से सुबह छत पर जा रहा था। जीने का दरवाजा खोलते ही छज्जा ढह गया। मलबे में सत्यम दब गया। परिजन दौड़कर पहुंचे। मलबा हटाकर छात्र को अस्पताल लेकर भागे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने की आशंका जाहिर की गई। उसका एक बड़ा भाई सोनू व छोटी बहन सलोनी है। बेटे का शव देखकर मां इमरती देवी बदहवास हो गई। सलोनी भाई के लिए राखी खरीदकर लाई थी। त्योहार के एक दिन पहले हादसे से कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद हर शख्स की आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एवं परिचय
29- रोते बिलखते परिजन

छज्जा ढहने से छात्र की मौत
- त्योहार के एक दिन पहले घटना से कोहराम मचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें