फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर एसपी ऑफिस के बाबू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सहायक उपनिरीक्षक लिपिक (एसआईएम) की शनिवार शाम प्लेटफार्म में संगम एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई। वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे तभी पैर फिसल गया। घटना की खबर पर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी स्टेशन पहुंचे।

इलाहाबाद जिले के झूंसी थाना क्षेत्र के छिबइया गांव निवासी छोटेलाल के बेटे अशोक कुमार भारती (42) करीब एक साल से यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात थे। विभागीय काम से शाम करीब पांच बजे इलाहाबाद की ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे। जीआरपी एसओ एके सरोज ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो पर संगम एक्सप्रेस को छूटता देखकर दौड़े। ट्रेन में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। वह सिर के बल प्लेटफार्म पर गिरे। सिर में गंभीर चोट लगी। आरपीएफ हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जीआरपी पुलिस ने जेब से आईकार्ड मिलने पर आरआई भगवानराम को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली जिला अस्पताल पहुंची। वहां से रेलवे स्टेशन घटना की छानबीन को पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरआई ने बताया कि परिवार के लोगों को खबर दे दी गई है। वह इलाहाबाद से आ रहे हैं। सहकर्मी शशांक कुमार दीक्षित ने बताया कि अशोक अपने अन्य साथियों संग एक दिन पहले चित्रकूट कामता नाथ के दर्शन करने गए थे। चित्रकूट से शुक्रवार की शाम ही लौटकर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें