फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में इंटर कालेज भरसवां का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। राजकीय इंटर कालेज में आयोजित जोनस्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता में इंटर कालेज भरसवां का बोलबाला रहा। इस कालेज के ज्यादातर बच्चों ने पहला या दूसरा स्थान हासिल किया है।

400 मीटर दौड़ में भरसवां इंटर कालेज के छात्र छेदीलाल अव्वल रहे। स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज हसवा के छात्र धनंजय ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालकों की जूनियर वर्ग की ऊंची कूद में भदबा इंटर कालेज के अतुल कुमार ने प्रथम, भरसवां इंटर कालेज के राजकुमार ने दूसरा स्थान पाया। सब जूनियर की ऊंची कूद में भरसवां इंटर कालेज के अंकित कुमार प्रथम और विपिन कुमार ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


सब जूनियर लंबी कूद में जीईसी के अतुल कुमार प्रथम तथा एमआईसी के मो. विलाल ने दूसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में भरसवां के अरविंद कुमार प्रथम, जीआईसी के राहुल ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में भरसवां के दीप कुमार प्रथम तथा कोटेश्वर इंटर कालेज के पंकज कुमार को दूसरा स्थान मिला।

जूनियर वर्ग की डिस्कस थ्रो में भरसवां के योगेश सिंह प्रथम, कोटेश्वर के अंकित ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग में जीआईसी के शैलेश कुमार प्रथम, कोटेश्वर के प्रदीप मिश्रा को दूसरा स्थान मिला। सब जूनियर 200 मीटर दौड़ में इंटर कालेज कोराईं के दुर्गेश प्रथम तथा इसी कालेज के धीरेंद्र पाल दूसरे स्थान पर रहे।

सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में जीआईसी के मो. आरिफ प्रथम, चंद्रदास हसवा के रोहित पाल ने दूसरा स्थान पाया। गोला फेंक जूनियर वर्ग में भदबा के वैभव प्रकाश सिह प्रथम, भरसवां के योगेश सिंह ने दूसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग की भाला फेंक में भरसवां के निरूपम प्रथम, जीआईसी के दीपेंद्र ने दूसरा स्थान पाया। बालिका 100 मीटर दौड़ में भदवा इंटर कालेज की अंजली देवी प्रथम, मोमना ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


जीआईसी प्रधानाचार्य रामेंद्र सिंह और जीआईसी चक्की प्रधानाचार्य उदय प्रभात ने विजेताओं को प्रमाण पत्र बांटे। निर्णायक मंडल में वीरेश सिंह तोमर, नीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, रामकरन, दीप नारायण, आदित्य मिश्र, वेदनरायण, कमाल अहमद शामिल रहे।

खेलकूद में इंटर कालेज भरसवां का दबदबा
चार सौ मीटर दौड़ में छेदीलाल ने बाजी मारी
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को हुआ समापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें