फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई लिपिकों के पटल बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के लिपिकों के पटल शुक्रवार को बदल दिए गए। कई तो सालों से एक ही पटल पर तैनात थे। इस बदलाव से पूरे दिन दफ्तर में अफरातफरी का माहौल रहा। दूरदराज से काम के लिए आए लोगों को परेशानी हुई।

नगर पालिका परिषद कार्यालय में 19 लिपिक हैं। शुक्रवार को इन लिपिकों के पटल बदल दिए गए। लिपिक जितेंद्र सेठ अब टैक्स अनुभाग में सर्किल-1 का काम देखेंगे। सैफुल इस्लाम को टैक्स अनुभाग की सर्किल-2 दी गई है।
विज्ञापन


पंकज शुक्ला टैक्स अनुभाग सर्किल-3, मो. नदीम को सर्किल-4, मो. हबीब को सर्किल-5, बिठूरी लाल को सर्किल-6 पटल दिया गया। सुमन गुप्ता नकल, कमल बिहारी टैक्स अनुभाग में टीजीसी और बोर्ड की बैठक, इरफान अली सिद्दीकी पेंशन, सरोज अग्रहरि पीएफ और बीमा का पटल संभालेंगे। राजू जलकल और स्थानीय वाद, सलीम अनवर सफाई और जन्म मृत्यु, गुलाब सिंह निर्माण विभाग व जन सूचना, मो. जाहिद स्वच्छ भारत मिशन व सफाई विभाग का पूरा काम, सबा सलीम सहायक लेखा के साथ ही कैशियर का काम संभालेंगी।

मो. आकिब निर्माण, आरती सिंह सिंगल विंडो से जानकारी देने के साथ ही डाक प्राप्त करेंगी। रितेश श्रीवास्तव डिस्पैच, लोन व कंप्यूटर लिपिक का पटल देखेंगे। राजू पांडेय ग्राम समाज व संपत्ति का पटल संभालेंगे। ईओ रश्मि भारती ने बताया कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। तीन दिन के भीतर सभी लिपिकों को अपने पटल के काम संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इनसेट...
चपरासियों के भी काम बदले
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के छह राजस्व मोहर्रिर के साथ लगे चपरासियों में भी फेरबदल किया गया है। सैफुद्दीन के साथ मो. शाहिद और इरशाद अहमद रहेंगे। मो. नौशाद सिद्दीकी के साथ प्रदीप कुमार और सहाब हुसैन रहेंगे। मो. आरिफ के साथ आरिफ खां और सिराज रहेंगे। आशाराम मौर्य के साथ प्रेम कुमार और इस्लामुल हक रहेंगे। चंद्रगोपाल के साथ तौसीफ और सलमान सहयोग करेंगे। सुनील द्विवेदी के साथ वीरेंद्र पाल और मो. उमर सहयोग करेंगे।


कई लिपिकों के बदले पटल
नगर पालिका में अफरातफरी का रहा माहौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें