फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़कर दोबारा बनेगी 300 मीटर सीसी सड़क

विज्ञापन
पत्थर कटा से कोतवाली रोड उखाड़ते मजदूर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्थरकटा चौराहे से मुराइनटोला विद्युत उपकेंद्र तक लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी रोड डेढ़ साल में ही क्षतिग्रस्त हो गई। अब यह दोबारा बनाई जाएगी। सीसी रोड तोड़ने का काम चालू हो गया है। इसके बाद 300 मीटर नई सीसी रोड बनाई जाएगी।
विज्ञापन

पत्थरकटा चौराहे से मुराइनटोला विद्युत उपकेंद्र तक सात मीटर चौड़ी और 300 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण नगर पालिका ने डेढ़ साल पहले कराया था। सीसी सड़क बनाते समय तेज बारिश होने के कारण गिट्टियां निकल आईं थीं। हालांकि उसी दौरान ठेकेदार ने मरम्मत तो कराई थी, लेकिन डेढ़ साल में सीसी सड़क पर दोबारा बिछाई गई सीमेंट की परत उखड़ना शुरू हो गया। ऐसे में नगर पालिका ने ठेकेदार को दोबारा नए सिरे सीसी निर्माण के आदेश दिए हैं। ठेकेदार ने सीसी तोड़ना भी प्रारंभ कर दिया है।
उधर, जेई सिविल अमित जायसवाल ने बताया सीसी रोड की मरम्मत ठीक ठाक कराई गई थी, लेकिन समय से पहले लोगों ने जबरन बेरीकेडिंग हटाकर यातायात खोल दिया था, जिससे सड़क की यह स्थिति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें