फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच राजकीय आईटीआई में अभी तक 298 सीटें खाली

विज्ञापन
फोटो-03-नोडल आईटीआई फतेहपुर। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक संस्थान (आईटीआई) में चौथे चरण के प्रवेश सोमवार को होंगे। इसके बाद प्रवेश के लिए कोई मौका नहीं मिलेगा। जिले में पांच राजकीय आईटीआई हैं। इन सभी में मिलाकर करीब 298 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


जिले में पांच राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इनमें फतेहपुर, खागा, बिंदकी, जहानाबाद और सिविल लाइंस स्थित आईटीआई हैं। इन सभी में कुल 1840 सीटें हैं। तीन चरणों की प्रवेश प्रक्रिया में अब तक कुल 1,552 सीटें भर चुकी हैं।

चौथे चरण में प्रवेश के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की गई है। चौथे चरण के बाद अगले चरण के प्रवेश की उम्मीद मुश्किल है। प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थी हर हालत में सोमवार को दाखिला ले लें। इसके बाद उन्हें प्रवेश के लिए मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें