फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदक में पलटा लोडर, रायबरेली के 29 लोग घायल

Sun, 14 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में रोती बिलखती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मार्ग नूरपुर मोड़ पर सवा दो बजे लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। लोडर सवार कई लोग वाहन के नीचे दबे और कुछ छिटक कर दूर जा गिरे। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। 29 घायलों को पीएचसी गोपालगंज लाया गया। जहां से 18 घायलों जिला अस्पताल किया गया। दो की हालत चिंताजनक देख उन्हें कानपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी सुबराती की बेटी आसमां से दो दिन पहले चौडगरा कल्यानपुर निवासी तन्नू के बेटे के साथ शादी हुई थी। हमीरपुर गांव से सुबराती अपने परिवार, रिश्तेदारों के साथ चौथी लेने चौडगरा आ रहे थे। सभी लोग दो बोलेरो व लोडर में सवार थे। लोडर में करीब 26 लोग सवार थे। चंदिकन घाट रास्ते से होकर दूधी कगार मार्ग पर जाते वक्त नूरपुर गांव के मोड़ पर लोडर अनियंत्रित हो गया। लोडर करीब दस फिट गहरे खंदक में जा गिरा। चीख-पुकार मच गई। हादसा देखकर पास में नलकूप पर बैठे लोग मदद को दौड़ पड़े। सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया। वहां से 18 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से लभ्भर (50), शाहरुख (22) को कानपुर रेफर किया गया है। इनकी हालत चिंताजनक है।


दुर्घटना में इनको लगी चोट
शाहरुख अहमद (23) पुत्र ननकई निवासी हमीरपुर गांव थाना सरेनी रायबरेली,  यूनुस (22) पुत्र खुन्नू, आजाद(15) पुत्र सुबराती,  इकबाल (20) पुत्र सुबराती, अब्दुल कलाम(14) पुत्र आबिद अली, आबिद अली(50) पुत्र जहूर अली, इकबाल(45) पुत्र रहमत उल्ला, असलम(16) पुत्र इकबाल, फै जल मोहम्मद (40) पुत्र कल्लू, अख्तर (13) पुत्र सुबराती, अकबर(15) पुत्र सुबराती, लभ्भर (55) पुत्र दुल्ला, अल्ताफ (22) पुत्र सगीर, अशरफ (30) पुत्र भूरू निवासी सौंरा थाना मलवां, सना(2) पुत्री मोहम्मद आजम -सौंरा मलवां, महक(12) पुत्री अनवर- सौंरा मलवां,  समसुन निसा (35) पत्नी मोहम्मद आजम- सौंरा मलवां,
विज्ञापन

हनीफ(20) पुत्र ननकू भोजपुर सरेनी, अजमतुल निसा (2) पत्नी सरवर गंगागंज, आयाज महतुम (2) पुत्री शब्बीर भक्तखेड़ा सरेनी रायबरेली, जाकिर हुसैन(2) पुत्र रज्जाक तिवारीपुर खुर्द सरेनी, मंजूर अली (50) निवासी हमीरगांव थाना सरेनी रायबरेली, फारूख अहमद पुत्र ननकई सनगांव कोतवाली, नजीबुशान पुत्र अनवर खजूर लालगंज, अल्ताफ कटरी सरेनी, सलमान (13) पुत्र अल्लाबख्स रायगढ़ खीरो रायबरेली, मोहम्मद इस्लाम (35) पुत्र मोहम्मद अकबर निवासी खजुरगांव सरेनी रायबरेली, रफीक (16) पुत्र सुबराती हमीरगांव थाना सरेनी रायबरेली, अनवर(50) गेंगासो थाना सरेनी रायबरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें