फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए मिले 2.88 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने कुल 2.88 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इनमें से 95.37 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग खंड-दो को जारी भी कर दिए गए हैं। इससे दोनों मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन




चटिहा से टरुवापुर तक 2.70 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने 1.91 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें से 62.34 लाख रुपये की पहली किस्त लोक निर्माण विभाग खंड-दो को जारी कर दी गई है। वहीं मितयापुर से पिरवा तक 1.50 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 96.92 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए 33.03 लाख रुपये विभाग को जारी हो चुके हैं। मार्ग निर्माण होने से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।



दोनों संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत होने के साथ पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दोनों मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - दुर्गेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता - लोक निर्माण विभाग खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें