फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विधायक ने पीड़ित परिवार को दी चार लाख की सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। बारिश में घर की छत गिरने से महिला की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार शाम चिल्ली गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा। थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव में बारिश के दौरान घर की छत गिरने से रायबहादुर की पत्नी विषमा देवी (53) की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी थी और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को विधायक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और चार लाख रुपये का चेक मृतका की बेटी रुचि को सौंपा। इस दौरान राजबहादुर उत्तम, राजकुमार, नितिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें