फतेहपुर। भूमि की क्रय-विक्रय की जिम्मेदारी लेकर पारिवारिक भाई ने दूसरे का हिस्सा बेचकर 28 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी ऋषिदत्त तिवारी, प्रेमदत्त, दिव्यदत्त परिवारिक भाई हैं। दिव्यदत्त ने पैतृक भूमि की 2019 में देखरेख व विक्रय की जिम्मेदारी देने की बात कही। जिससे अन्य किसी को भागदौड़ नहीं करनी होगी। कहा कि वह भूमि बेचकर के सभी का बराबर का हिस्सा देता रहेगा। सभी लोगों के सहमत होने पर दिव्यदत्त को लिखापढ़ी में सारी जिम्मेदारी दी गई। उसने धीरे-धीरे एक करोड़ 99 लाख 10 हजार कीमत की भूमि बेच डाली। साजिश के तहत दिव्यदत्त ने तीनों विक्रेताओं के नाम की चेक सिर्फ अपने नाम लेकर भुगतान करा लिया। कुछ प्लॉट बेचने की रकम में 22 लाख रुपये दिए। जबकि वह 20 प्लॉट एक करोड़ 99 लाख 10 हजार में बेचा है। इस तरह से उसके हिस्से का पूरा भुगतान नहीं किया है। उसके नाम की चेक का भी भुगतान अपने ही खाते में करा लिया। उसके हिस्से का 28 हलाख रुपये हड़प लिया है। उसने बिंदकी कोतवाली में शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बिंदकी कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।