फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज डिपो की 28 बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सामान्य निर्वाचन लोकसभा चुनाव को लेकर स्थानीय रोडवेज डिपो की 28 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 11 बसें कानपुर प्रयागराज रूट की हैं। इससे कानपुर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में लगने वाली फोर्स को लाने-ले जाने के लिए फतेहपुर डिपो से बसों को भेजा गया है। डिपो से करीब 40 बसों की मांग की गई है, जिसमें चार बसे पहले ही रवाना हो गई हैं।
मंगलवार को 13 बसें व बुधवार को 11 बसे चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन से सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, श्रावस्ती, बस्ती, आजमगढ़, जौनपुर भेजी गई हैं। अभी तक स्टाप से कानपुर प्रयागराज की 32 गाड़ियों का संचालन हो रहा था। 11 बसें जाने से अब 21 बसें ही रूट पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

कानपुर प्रयागराज प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 1800 से अधिक है। गाड़ियों की कटौती होेने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अभी 27 मई को 11 बसें और भी चुनाव में जानी हैं। डिपो से अनुबंधित बसों के साथ 117 का संचालन हो रहा था। चुनाव ड्यूटी में बसों के जाने के बाद अब 99 बसे ही रूटों पर दौड़ रही हैं।

कुंवरपुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि वह प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है। स्टॉप से प्रयागराज जाने के लिए बस का इंताजार कर रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि रूटों की बसे चुनावों में गई हैं। जिसकी वजह से समय लग रहा है।
-

सदर तहसील मिठौरा ब्लाक निवासी आशीष मिश्रा ने बताया कि वह कानपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। ज्वालागंज स्टॉप से कानपुर के लिए पांच-पांच मिनट में बस मिलती थी, लेकिन अब इंतजार लंबा करना पड़ रहा है।
-
लोकसभा चुनाव में अब तक 28 बसें डिपो से जा चुकी हैं। जिसके कारण कई रूटों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रूटों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे। - सुरेश चंद्र यादव, एआरएम सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें