फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बांदा-कानपुर हाईवे पर 14 घंटे जाम, एंबुलेंस भी फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। आगे निकलने की होड़ में बांदा-कानपुर हाईवे में 14 घंटे का लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन जहां का तहां खड़े हो गए। जिसमें स्कूल वाहन से लेकर एंबुलेंस तक शामिल रहीं। पुलिस की लंबी कवायद के बाद बुधवार की रात से लगा जाम गुरुवार को आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ललौली कस्बे के कोर्राकनक मोड़ के सामने से अढ़ावल मौरंग खदानों का रास्ता जाता है। इसी राह पर बुधवार की रात नौ बजे ट्रक व डंपर के चालकों के वाहनों को आड़ा तिरछा लगा देने से फर्राटा भरने वाला बांदा-कानपुर हाईवे का यातायात ठहरने लगा। रात 10 बजते बजते वाहनों का दोनों छोर पर जमघट लगने लगा।

हाल यह बन पड़े कि चिल्ला पुल से लेकर बंधवा और महाखेड़ा गांव तक की 10 किलोमीटर की दूरी का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जाम के कारण तमाम रोडवेज की बसें भी फंस गईं। जिससे महिला यात्रियों और बच्चाें को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरी रात जाम नहीं खुलने से वाहन सवारों की नींद उड़ गई। बांदा डिपो के बस यात्री रामगुलाम, संतोष कुमार, अनिल कुमार, राघवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, मनोज कुमार, अस्मिता सिंह, माही, ननकी, राजकुमारी की हालत देखते बनी।
विज्ञापन

वही गुरुवार सुबह जाम में कई स्कूली बसों के फंस जाने से बच्चे समय पर स्कूल नही पहुंच सके और बसों में ही उनका समय गुजरा। गुरुवार को इस जाम की जद में कई शिक्षण संस्थान के वाहन भी आ गए। जिससे छात्र व छात्राओं को देरी हुई। तमाम विद्यार्थियों ने अभिभावकों को बुलाकर दो पहिया के सहारे स्कूल की मंजिल तलाशी। जाम में दो एंबुलेंस भी फंसी नजर आईं। जो बांदा से मरीज को लेकर कानपुर जा रही थीं। इस दौरान बांदा से 108 एंबुलेंस में सड़क हादसे में घायल कल्पना देवी (40) व बेटी साधना (7) फतेहपुर आ रहे थे। जाम में एंबुलेंस फंसी होने से दोनों लोग दर्द से कराहते रहे। गुरुवार करीब दोपहर 12 बजे जाम खुल सका।





मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल चुनावी व्यस्तता के कारण पुलिस को काम निपटाने में परेशानी हो रही है। वाहनों की खराबी के कारण इस रूट पर यह हालात पैदा होते रहते हैं। इलाकाई पुलिस को और अच्छे से जिम्मेदारी को निर्देशित किया जाएगा ताकि रात- रात भर जनता को जाम में न फंसना पड़े। - प्रगति यादव, डीएसपी, ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें