फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय ने ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय में रोजगार मेला और कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने किया।
रोजगार मेले में 10 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कुल 763 अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए, जिनमें से 273 का चयन हुआ। भारतीय वायु सेना के वारंट ऑफिसर अमरेंद्र कुमार जायसवाल और दुर्गेश सिंह ने अग्निवीर वायु भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रेय शुक्ला और शशांक पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।