फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख 40 हजार किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 25 हजार किसानों के खाते में इस बार पीएम सम्मान निधि की किस्त नहीं पहुंच सकेगी। आधार, खतौनी व खातों में नाम का अंतर होने के कारण यह समस्या आई है। तीन लाख 40 हजार किसानों को ही लाभ मिलेगा। सातवीं किस्त के सापेक्ष इस बार आठ हजार किसान अधिक जोड़े गए हैं। अगले सप्ताह तक सभी किसानों के खाता में दो-दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के पोर्टल में पंजीकरण कराने के बाद किसानों को साल में छह हजार रुपये दिए जाते हैं। तीन किस्त में दो-दो हजार रुपये किसानों के खाता में भेजे जाते हैं। इसके लिए जिले के तीन लाख 65 हजार किसानों ने पंजीकरण करा रखा है, लेकिन आधार, खतौनी और बैंक पासबुक के नाम में अंतर होने से करीब 25 हजार किसानों के पंजीकृत खाता लंबित हैं। तीन लाख 40 हजार किसानों की फीडिंग कृषि विभाग ने भारत सरकार के पोर्टल में करा दी है। बता दें कि सातवीं किस्त दिसंबर 2020 से मार्च 2021 तक तीन लाख 32 हजार किसानों के खाता में दो-दो हजार हजार रुपये भेजे गए थे।
उप कृषि निदेशक बृजेश सिंह ने बताया कि तीन लाख 40 हजार किसानों के ऑनलाइन आवेदनों की जांच कराकर भारत सरकार के पोर्टल में फीड करा दिया गया है। अगले सप्ताह तक सभी किसानों के खाता में दो-दो हजार रुपये पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें