फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डेबिट कार्ड बदलकर फौजी के खाते से 23 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। एटीएम बूथ पर मदद के बहाने युवक ने सेवानिवृत्त फौजी का डेबिट कार्ड बदलकर तीन बार में 23 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के घरहीखेड़ा गांव निवासी रामकरण सेना से सेवानिवृत्त हैं। वह बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे गांधी चौराहा स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने पहुंचे थे। यहां एक युवक भी मौजूद था। युवक ने मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदल लिया और मशीन में रुपये न होने की बात कहकर फौजी को लौटा दिया।
कुछ देर बाद आरोपी ने मुगल रोड स्थित खजुहा चौराहे के पास दूसरे एटीएम से तीन बार में 23 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर धोखाधड़ी का पता लगा। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें