फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कार की टक्कर से शुक्रवार को बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हथगाम थाना क्षेत्र के तेहीपारा मोहल्ला निवासी शिवकुमार प्रजापति उर्फ धुन्नू (35) मजदूरी करता था। वह खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव से शुक्रवार शाम काम के बाद बाइक से घर लौट रहा था। कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव के पास हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शिवकुमार की मौत हो गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें